उपमंडल बंगाणा के तहत खुरवाई निवासी 36 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला का ऊना अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने भी मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक खुरवाई निवासी सुनीता ने वीरवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया।
तबीयत बिगड़ने पर महिला को उपचार के लिए ऊना अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत में सुधार है। उधर, एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि मामले के संबंध में जांच की जा रही है।