पुलिस ने टाटा सूमो गाड़ी से 45 हजार मिली अवैध शराब पकड़ी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात के समय पुलिस थाना बंगाणा के पुलिस कर्मी गश्त तथा यातायात चेकिंग ड्यूटी पर तरखानका में मौजूद थे तो एक टाटा सूमो गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी से 36 हजार मिली देसी शराब मार्का संतरा तथा 9 हजार मिली शराब अंग्रेजी मार्का ग्रीन लेबल पकड़ी।
एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी नेक मोहम्मद निवासी भखरेड़ी तहसील बड़सर जिला हमीरपुर तथा मुकेश कुमार निवासी त्याड़ तहसील बड़सर जिला हमीरपुर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।