फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों में चारी, कीमती आभूषण उड़ाए

Tue, 05 Apr 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव समूरकलां में चोरों ने दो घरों में सेंधमारी कर डाली। शातिर लगभग एक लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण सहित नकदी लेकर फरार हो गए। देर रात हुई चोरी की वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है। चोरी की घटना का उस समय खुलासा हुआ, जब घर के सदस्यों ने सुबह उठकर सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा देखा। पीड़ित परिवारों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चोर सोमवार देर रात समूरकलां निवासी सुरजीत सिंह और देशराज के घर की खिड़की की ग्रिल तोड़कर घुसे और चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। चोर दो घरों से करीब 12 तोला सोने-चांदी के आभूषण सहित हजारों की नकदी चुराकर फरार हो गए।
विज्ञापन


उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें