बद्दी -नालागढ़ मार्ग पर किशनपुरा में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है।
- फोटो : Demo pic
क्षेत्र के खुरवाईं के पास बाइक स्किड होने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को नजदीकी चिकित्सा केंद्र में उपचार दिया गया है। जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम होशियारपुर निवासी बलजेंद्र सिंह अपने साथी के साथ बाइक पर बाबा बालक नाथ से माथा टेककर वापस घर लौट रहे थे कि अचानक खुरवाईं के पास बाइक स्किड होने से दो युवक घायल हो गए। इन्हें राहगीर लोगों की मदद से एक निजी क्लीनिक में उपचार दिलाया गया, जिसके बाद दोनों अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस के पास ऐसा कोई मामला नहीं आया है।