फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर का दानपात्र तोड़ा, दो युवक धरे

Sun, 03 Apr 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हरोली
विज्ञापन
चोरी - फोटो : demo
विज्ञापन
क्षेत्र के घालूवाल स्थित मंदिर का दानपात्र तोड़ने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान लखविंद्र कुमार तथा साजन निवासी मीरपुर लखा जिला नवांशहर पंजाब के रूप में हुई है। आरोपियों से नकदी सहित अन्य सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार को बाइक सवार दो युवक घालूवाल स्थित मंदिर के पास रुके। इसके बाद उन्होंने मंदिर के दानपात्र को मौका पाते ही तोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने बाइक पर फरार होते युवकों को देख लिया। जब उन्होंने मंदिर जाकर देखा तो दानपात्र टूटा हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही नाकेबंदी कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास चेकिंग के दौरान तीन आयरन रॉड, दो प्लास, एक रेंच तथा 2,354 रुपये की नकदी बरामद की गई। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। जबकि, मामले की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें