फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

Wed, 10 May 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अंब(ऊना) ।
विज्ञापन
accident shimla
विज्ञापन
पुलिस थाना अंब के तहत टकारला की गारनी खड्ड में ट्रैक्टर पलटने से हुए हादसे में ट्रैक्टर के 23 वर्षीय चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज कुमार पुत्र यशपाल निवासी चुरड़ू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जंाच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मनोज निवासी चुरड़ू टकारला की गारनी खड्ड में ट्रैक्टर लेकर जा रहा था कि अचानक ही ट्रेक्टर अनियंत्रित हो गया। हादसे में मनोज गिरकर ट्रैक्टर के नीचे आ गया। जब तक कोई मदद को पहुंचता, वह दम तोड़ चुका था।

बताया जा रहा है कि मनोज क्रशर मालिक के पास ट्रैक्टर चालक का काम करता था और अविवाहित था। डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की जंाच कर रही है। स्थानीय लोगों से भी मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें