फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन मामले में तीसरा आरोपी धरा

Sun, 28 Aug 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्कड़ कॉलोनी में हेरोइन के साथ पकड़े गए पंजाब के युवकों के बाद पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी काबू कर लिया है। आरोपी युवक की पहचान जसविंद्र निवासी अरनियाला के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक को रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


इससे पहले गिरफ्तार दो युवक न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं। 10 अगस्त 2016 को थाना प्रभारी शेर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने रक्कड़ कॉलोनी में नाकेबंदी के दौरान मैहतपुर की ओर से बिना नंबर की एक स्कूटी को रोककर चेक किया था। जांच के दौरान पुलिस ने स्कूटी की डिक्की से 6.90 ग्राम हेरोइन बरामद की थी।

पूछताछ के दौरान स्कूटी सवार दोनों की पहचान पंजाब के रोपड़ जिले के तहत घनौली निवासी मनदीप सिंह और मोगा निवासी इंद्रजीत सिंह के रूप में की गई। आरोपियों से पूछताछ के बाद मामले में एक तीसरे युवक की भी संलिप्तता पाई थी। इसके बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से उसे भी धर-दबोचा है। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें