फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों घरों में लाखों की चोरी

Sun, 08 May 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
विज्ञापन
घर में लगाई सेंध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उपमंडल के तहत दिलवां गांव में चारों ने दो भाइयों के घरों में सेंधमारी कर लाखों की नकदी समेत गहनों पर हाथ साफ कर लिया। वारदात का पता रविवार सुबह लगा, जब घर के सदस्यों की नींद खुली। दोनों घरों से करीब सात लाख रुपये के गहने और नकदी गायब है।
विज्ञापन


पुलिस ने विजय कुमार की शिकायत के बाद घटनास्थल का दौरा कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में विजय कुमार ने बताया कि रविवार सुबह जब वे उठे तो देखा कि घर का पिछला दरवाजा टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। विजय ने बताया कि कमरे में पड़ी अलमारी से दो सोने की चूड़ियां, चार अंगुठियां, बालियां, सोने का हार, नत्थ, झुमके, टिक्का, चांदी की एक अंगूठी और पायलें गायब हैं। इसके अलावा ट्रंक में रखी हुई एफडी की कॉपियां भी गायब हैं। करीब तीन लाख 50 हजार के गहने समेत कुछ नकदी भी गायब है। विजय ने बताया कि शातिरों ने कमरे की दीवार तोड़ी और साथ लगते भाई हरमेश कुमार के कमरे में भी घुस गए।

हरमेश ने बताया कि चोरों ने घर में रखी अलमारी से दो कंगन, पांच जोड़े बालियां, झुमकों सहित अन्य सामान भी चुरा लिया। हरमेश ने अंदेशा जताया कि शातिरों ने चोरी से पहले किसी स्प्रे का इस्तेमाल किया होगा, जिससे परिवारिक सदस्य बेहोश हो गए। चोरी की इस वारदात से लोगों में डर का माहौल है। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें