दुर्घटना में सिर कटकर सड़क पर लुढ़कने लगा।
क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सुंकाली में बुधवार देर रात पुल के पास एक तेजरफ्तार टैंपो ट्रैवलर ने पैदल जा रहे दो लोगों को रौंद डाला। हादसे में दो प्रवासी युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से अंब अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद नाजुक हालत में ऊना अस्पताल रेफर कर दिया है। घायलों की पहचान सुनील चौहान निवासी शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश और रोहित कुमार निवासी जिला हरदोई उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों एक निजी उद्योग में कार्यरत हैं। हादसे के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई।
मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने टैंपो ट्रैवलर के चालक की जमकर धुनाई भी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को लोगों से छुड़वाया। सुनील और रोहित कुमार बुधवार देर रात अपने काम से पैदल घर लौट रहे थे कि सुंकाली मोड़ पुल के पास दौलतपुर की ओर से एक तेजरफ्तार टैंपो ट्रैवलर ने विपरीत दिशा में आकर दोनों राहगीरों को टक्कर दे मारी, जिससे दोनों बुरी तरह से लहूलुहान हो गए। ट्रैफिक इंचार्ज अंब राजेंद्र पठानिया का कहना है कि पुलिस ने आरोपी चालक आलोक सिंह निवासी कटोहड़ कलां के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।