कर्ज में डूबे व्यक्ति ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह सेक्टर 37 के रहनेवाले गुरदीप सिंह (44) ने फंदा लगा कर जान दे दी। सुबह करीब 8.30 बजे मृतक की पत्नी ने सबसे पहले पति को फंदे से लटकता हुआ देखा। जिसके बाद परिजनों ने 100 नंबर पर फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस गुरदीप को फंदे से उतारकर जीएमएसएच 16 ले गई जहां डाक्टरों ने गुरदीप को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है। पुलिस का कहना है कि मृतक पर लाखों रुपये का कर्ज था। जिसकी वजह से वो कई दिनों से डिप्रेशन में भी था। प्राथमिक जांच में मामला सुसाइड का ही लग रहा है। बाकि मौत के सही कारणों का पता शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। शव जीएमएसएच 16 में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। मृतक के एक लड़का है और वो अपना बिजनेस करता था।