फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने पीट डाली मां, अस्पताल में दाखिल

Sat, 30 Jul 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हरोली विस क्षेत्र के पंडोगा में एक बेटे ने अपनी मां को पीट-पीट कर बुरी तरह से लहूलुहान कर डाला। महिला को गंभीर हालत में परिजनों की मदद से ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में पीड़िता का उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पंडोगा निवासी एक महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके बेटे ने नशे उसके साथ मारपीट की है। कई बार समझाने के बाद भी बेटा अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। शुक्रवार देर शाम को भी उसके बेटे ने कथित तौर पर नशे में धुत्त होकर उसके साथ मारपीट की है, जिससे उसे चोटें पहुंचीं। हालांकि, उसकी बहू ने उसे उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका उपचार जारी है। उधर, एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें