फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खानपुर में महिला की छीनी बालियां

Sun, 05 Feb 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
संतोषगढ़ पुलिस चौकी के तहत खानपुर में अज्ञात बाइक सवार युवक राह चलती महिला के कानों की बालियां छीन कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं अभी तक अज्ञात शातिरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


वारदात से पीड़ित महिला काफी सहमी हुई है। क्षेत्र में सिलसिलेवार स्नेचिंग की वारदातों के बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार खानपुर निवासी यमुना देवी रविवार देर सायं खेतों से घास लेकर अपने घर की तरफ आ रही थी कि रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने महिला से कानों की बालियां छीनने का प्रयास किया।

महिला के शोर मचाने पर युवक महिला के कान से सोने की एक बाली छीनने मेें सफल रहे। महिला के शोर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग एकत्रित हुए। स्थानीय लोगों ने युवकों को दबोचने का प्रयास किया लेकिन वह असफल रहे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जंाच कर रही है। गौर रहे कि जिला में स्नेचिंग के मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं। अभी हाल ही में ऊना मुख्यालय पर टक्का रोड पर भी अज्ञात बाइक सवार युवकों ने राहगीर युवती का पर्स छीनने की वारदात को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें