फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से युवक की मौत, एक पीजीआई रेफर

Tue, 09 Aug 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला गगरेट (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला ऊना में दो अलग-अलग घटनाओं में सर्पदंश से एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य युवक पीजीआई चंडीगढ़ में जिंदगी व मौत की जंग लड़ रहा है। मृतक की पहचान बारसड़ा निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव बारसड़ा में 17 वर्षीय अजय कुमार अपने घर में सोया हुआ था। अचानक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में अजय को पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन अजय ने दम तोड़ दिया।

वहीं, दूसरा मामला बंगाणा उपमंडल के तलमेहड़ा में पेश आया है। जहां 11 वर्षीय असीफ मोहम्मद को रात को सांप ने डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे ऊना अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


गौर रहे कि जिला ऊना में सर्पदंश के मामलों का ग्राफ आए दिन बढ़ रहा है, जो कि चिंता का विषय बना हुआ है। अभी हाल ही में एक मासूम की सर्पदंश से मौत हुई थी।
सीएमओ ऊना प्रकाश दड़ोच ने कहा कि सर्पदंश होने पर तुरंत पीड़ित को अस्पताल में उपचाराधीन करवाएं। झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें। अपने नजदीकी अस्पताल में चिकित्सक की सहायता लें। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने मामले के संदर्भ में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें