फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडोगा बैरियर पर पकड़ी सात किलो चांदी

Thu, 30 Mar 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हरोली
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
पंडोगा स्थित बैरियर पर आबकारी और कराधान विभाग की टीम ने पंजाब से अवैध रूप से हिमाचल लाई जा रही 7 किलोग्राम चांदी पकड़ी है। इस पर 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह आबकारी और कराधान विभाग के निरीक्षक अनिल सोनी एवं निरीक्षक दीपक डोगरा की अगुवाई में जितेंद्र कुमार और अश्वनी कुमार वाहनों की चेकिंग कर रहे थे कि तभी पंजाब की ओर से आ रही एक कार को चेक किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान उसमें रखी गई सात किलोग्राम चांदी बरामद की गई। विभागीय अधिकारियों ने कार में सवार लोगों से चांदी से संबंधित जरूरी कागजात मांगे, लेकिन वे कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने पकड़ी गई चांदी पर हिमाचल प्रदेश वैट अधिनियम की विभिन धाराओं के तहत जुर्माना लगाते हुए 70 हजार रुपये वसूल किए गए हैं। बरामद की गई चांदी की मार्केट में 2.50 लाख कीमत आंकी गई।

इसके बारे में सहायक आबकारी और कराधान आयुक्त यूएस राणा ने बताया कि वीरवार को पंजाब हिमाचल सीमा के गांव पंडोगा स्थित पड़ताल नाके पर चेकिंग के दौरान पंजाब की ओर से आ रही कार से 7 किलो चांदी पकड़ी गई है। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई चांदी से संबंधित जरूरी दस्तावेज न दिखाने पर जुर्माना लगाते हुए 70 हजार रुपये वसूले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें