फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त सूबेदार के घर लाखों की चोरी

Mon, 06 Feb 2017 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
विज्ञापन
मकान में हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : demo pics
विज्ञापन
पुलिस थाना अंब के तहत ग्राम पंचायत नैहरी के धारू गांव में शादी समारोह में शरीक होने गए सेवानिवृत्त सूबेदार के घर अज्ञात शातिरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


शातिर घर से सोने के आभूषण, एलसीडी व 48 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर गए। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेकर पीड़ित परिवार के बयान दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी अनुसार सेवानिवृत्त सूबेदार कुशल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात को वह अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ डूहकी में शादी समारोह में शरीक होने गए थे। इस दौरान घर पर कोई भी मौजूद नहीं थी। जब वह बारह बजे के बाद घर वापस लौटे तो देखा कि घर की एक खिड़की टूटी हुई थी और अलमारी में रखी सोने की अंगुठियां, चेन, मंगलसूत्र, नथ सहित लगभग साढ़े छह सौ ग्राम चांदी गायब थी।
विज्ञापन


इसके अलावा शातिर घर से एलईडी सहित कैश भी चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित ने बताया कि शातिरों ने लगभग तीन घंटों के अंतराल में ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उधर, इस संबंध में अंब के अतिरिक्त थाना प्रभारी सुभाष पटियाल ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें