फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाईक सवार सैनिक की मौत

Sat, 09 Jul 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब के बणे दी हट्टी में सड़क हादसे में एक सेना में तैनात जवान की मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान हरोली उपमंडल के तहत पंजावर निवासी परमजीत के रूप में की गई है। परमजीत सेना में असम में तैनात थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार परमजीत शुक्रवार रात बाइक पर घर जा रहा था। इस दौरान बणे दी हट्टी के समीप बाइक अनियंत्रित होकर स्किड होकर एक मकान के दीवार से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में परमजीत बुरी तरह घायल हो गया जिसे अंब अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे नाजुक हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजन होशियारपुर अस्पताल ले जा रहे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरूकर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें