फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत

Wed, 22 Mar 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
संतोषगढ़-ऊना रोड पर फतेहपुर में वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान राजीव कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी नंगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नंगड़ा निवासी राजीव कुमार मंगलवार देर सायं मैहतपुर से अपने घर की ओर स्कूटी एचपी 72 ए-1920 पर जा रहा था कि फतेहपुर पहुंचने पर वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन श्री आनंदपुर साहिब के पास पीड़ित ने दम तोड़ दिया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जंाच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें