धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी में माथा टेकने आए पंजाब के श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेंद्र शर्मा (55) निवासी पटियाला पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पटियाला से सुरेंद्र शर्मा व उनका परिवार चिंतपूर्णी में माता के दर्शनों के लिए आया हुआ था। बाजार में सुरेंद्र को दिल का दौरा पड़ा। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। उधर, सिविल अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. दिनेश ने मामले की पुष्टि की है।