क्षेत्र के सिद्ध चलेट में अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार एक महिला को चोटें आई हैं। महिला को उपचार के लिए अंब अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार शनिवार को चिंतपूर्णी माता के दर्शन करने के बाद लौटे रहे श्रद्धालुओं की मारुति कार सिद्ध चलेहड़ में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार 21 वर्षीय सीमा देवी निवासी बूटा मंडी जालंधर को चोटें आई हैं। जबकि, कार में सवार अन्य श्रद्धालु बाल-बाल बच गए। घायल महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब में भर्ती करवाया गया है। यातायात प्रभारी अंब राजिंद्र सिंह पठानिया ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।