पुलिस थाना हरोली के तहत ग्राम पंचायत भदसाली में साइकिल से गिरकर 14 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई।
मृतक की पहचान तनीष पुत्र जरनैल सिंह निवासी भदसाली के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। जानकारी के अनुसार रविवार लगभग साढ़े 10 बजे तनीष अपने घर से जैसे ही साइकिल पर निकला तभी घर के बिल्कुल साथ ही सड़क किनारे पड़े पत्थरों पर उसका साइकिल फिसल गया। उसके सिर पर चोट लग गई।
उसे इलाज के लिए ऊना अस्पताल लाया गया जहां वह मृत घोषित किया गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और फिर परिजनों के हवाले कर दिया।