बाथू में हरोली पुलिस ने एक प्रवासी को 350 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के लखीसराय निवासी बमबम महतो के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार टाहलीवाल पुलिस चौकी की टीम रविवार रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान बाथू में एक प्रवासी घूमता हुआ दिखा। पुलिस टीम ने उसे रुकने को कहा तो वह भाग गया। पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे दबोच लिया। प्रवासी व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से 350 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज दर्ज कर लिया। उधर, पुुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।