पुलिस ने भरवाईं-मुबारकपुर रोड पर एक बाइक सवार युवक से 71 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार को चिंतपूर्णी थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। एक मोटर साइकिल मुबारिकपुर की तरफ से आया। पुलिस ने बाइक के कागजात मांगे तो वह भागने लगा। पुलिस दल ने काबू करके उसकी तलाशी ली तो उसकी पेंट की जेब से एक सफेद रंग का लिफाफा बरामद हुआ।
लिफाफे में 71 ग्राम चरस बरामद हुई। अरोपी की पहचान सुरेश कुमार निवासी गुडिया जिला नागोर राजस्थान के रूप में हुई है जो इन दिनों बस स्टैंड चिंतपूर्णी के नजदीक रहता है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सुरेश कुमार के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।