फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार के बल पर लूटी नकदी और मोबाइल

Wed, 22 Jun 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नंगल
विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल डैम से अड्डा मार्केट की ओर से आने वाले मार्ग पर पांच मजदूरों के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लूट का शिकार हुए प्यारा सिंह, विश्व माथुर, राहुल, राजू और सलेश ने बताया कि ऊना के बाथड़ी में लैंटर डालकर वापस नंगल लौट रहे थे।
विज्ञापन


चीफ रेस्टोरेंट के निकट तेजधार हथियारों से लैस युवकों ने उन्हें घेर लिया। पीड़ितों ने बताया कि शातिरों ने तेजधार हथियार उनकी गर्दन पर रख दिया। नकदी और मोबाइल निकाल कर मौके से फरार हो गए। उन्होंने नंगल नगर कौंसिल के पूर्व चेयरमैन राजेश चौधरी के ध्यान में पूरा मामला लाया। उधर, नया नंगल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्रपाल सिंह लिद्ड़ ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें