फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बिल लाखों का सामान पकड़ा

Wed, 17 Feb 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी और कराधान विभाग ने बाहरी राज्यों से बिना बिल सामान लाने वाले व्यापारियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। इसी कड़ी में विभागीय टीम ने अपनी नाइट चैकिंग के दौरान वाहनों से लाखों रुपये का सामान बिना बिल के पकड़ा है। इस पर विभाग ने एक लाख 31 हजार 900 रुपये का जुर्माना वसूल किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आबकारी और कराधान विभाग ने देर रात मैहतपुर, झलेड़ा, ऊना एवं थानाकलां में नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान टीम ने चैकिंग के दौरान बिना बिल सामान लाने पर व्यापारियों को एक लाख 31 हजार 900 रुपये का जुर्माना किया है। चैकिंग टीम में एटीओ संजय चौधरी, एटीआई रामू मंडियाल और जोगिंद्र पाल शामिल थे। बिना बिल के इस सामान में भारी मात्रा में टायर, स्क्रैप, रेडीमेड गारमैंट्स और कल पुर्जे शामिल थे। सहायक आबकारी और कराधान आयुक्त डॉ. राजीव डोगरा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जिले में राजस्व चोरी सहन नहीं की जाएगी और ऐसे लोगों के प्रति कड़ाई से निपटा जाएगा। उन्होंने व्यापारी वर्ग से कर चोरी रोकने के लिए सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें