फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड जवान की हृदय गति रुकने से मौत

Sat, 08 Oct 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान की हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान राजेश मनकोटिया निवासी पंजवार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। जानकारी के अनुसार राजेश मनकोटिया बतौर होमगार्ड सदर थाना ऊना में तैनात था। शुक्रवार देर रात अचानक राजेश की तबीयत बिगड़ गई। राजेश को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें