फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी सीमेंट की 187 बोरियां पकड़ीं

Mon, 01 Aug 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
ठेकेदार से बरामद सरकारी सीमेंट की चेकिंग करती विजिलेंस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विजिलेंस की ऊना टीम ने गुप्त सूचना पर जलग्रां टब्बा में दबिश दी। इस दौरान एक ठेकेदार के पास से 187 बोरी सरकारी सीमेंट बरामद किया गया है। इसमें से कुछ बोरियां उसके निर्माणाधीन निजी भवन से बरामद की गईं। जबकि, कुछ बोरियां किराये पर लिए गए भवन से मिली हैं। अचानक हुई कार्रवाई से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। विजिलेंस ने मामले के संदर्भ में केस दर्जकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक विजिलेंस की ऊना टीम को सरकारी सीमेंट की कालाबाजारी किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इस पर डीएसपी विजिलेंस केडी शर्मा ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए अपनी टीम सहित जलग्रां टब्बा में दबिश दी।
विज्ञापन


जहां बसोली निवासी ठेकेदार तिलक राज के निर्माणाधीन निजी भवन में इस्तेमाल किया जा रहा सरकारी सीमेंट बरामद किया गया। विजिलेंस ने फौरन ठेकेदार से पूछताछ शुरू कर दी। इसके आधार पर ठेकेदार द्वारा किराये पर लिए गए एक भवन से भी सरकारी सीमेंट की खेप बरामद की गई।

विजिलेंस ने दोनों जगहों से कुल 187 बोरी सरकारी सीमेंट बरामद किया है। विजिलेंस की टीम में डीएसपी केडी शर्मा के साथ इंस्पेक्टर धनराज, हेड कांस्टेबल राकेश मोहन, कृष्ण लाल, गुरजीत, कांस्टेबल कुशल और बेअंत शामिल रहे। कार्रवाई के दौरान लोनिवि के अधिकारी भी जांच पड़ताल के लिए मौके पर मौजूद रहे। सीमेंट की सभी बोरियों को कब्जे में ले लिया गया है और ठेकेदार से पूछताछ शुरू कर दी गई है। विजिलेंस डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि जलग्रां टब्बा में छापामारी कर एक ठेकेदार के कब्जे से सरकारी सीमेंट की बोरियां बरामद की गई हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें