फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोषगढ़ में एक महीने से युवती गायब

Tue, 26 Apr 2016 06:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/संतोषगढ़
विज्ञापन
Demo pic - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
क्षेत्र के तहत पड़ते एक गांव में रहने वाली प्रवासी युवती पिछले एक माह से लापता है। परिजनों ने युवती के लापता होने की शिकायत पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा को सौंपी है। एसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी संतोषगढ़ को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


यूपी निवासी महिला ने बताया कि वह अपने परिवार संग संतोषगढ़ के एक गांव में झुग्गी बनाकर रह रही है। 18 मार्च को उनकी बेटी रोजाना की तरह टाहलीवाल के एक उद्योग में कार्य करने के लिए गई थी, लेकिन देर रात वापस नहीं लौटी। परिजनों ने युवती की तलाश के लिए उद्योग प्रबंधन सहित स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस चौकी संतोषगढ़ में दी गई थी, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल पाया।

युवती की मां ने बताया कि उद्योग में काम के दौरान एक युवक से बहस भी हुई थी, जिसके बाद से दोनों लापता हैं। महिला की शिकायत पर एसपी ने संतोषगढ़ पुलिस चौकी इंचार्ज को तुरंत जांच के निर्देश दिए। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि मामले की शिकायत आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें