गांव डंगोह में युवती की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतका की पहचान डंगोह निवासी 22 वर्षीय प्रिया के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर प्रिया ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए फौरन दौलतपुर चौक स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।