क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सैहजोवाल में पेश आए सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बलवीर निवासी जखेड़ा जिला ऊना अपनी बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में भाग लेने जा रहा था कि इसी दौरान सैहजोवाल के पास बलवीर अचानक बाइक पर से नियंत्रण खो बैठा और बाइक सीधे पेड़ से जा टकराई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की पुष्टि नया नंगल पुलिस चौकी में तैनात जांच अधिकारी हवलदार मदन लाल ने की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।