क्षेत्र की मलाहत खड्ड में एक व्यक्ति का संदिग्धावस्था में शव मिलने से समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हालांकि, अभी तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया है।
जबकि, मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को मलाहत क्षेत्र में कुछ लोग अपने खेतों में जा रहे थे कि इसी दौरान खड्ड में व्यक्ति का शव पड़ा देखा। इससे उनके होश उड़ गए।
आनन-फानन में लोगों ने फौरन पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची ने छानबीन की लेकिन व्यक्ति की जेब से कोई पहचान पत्र न मिलने से शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को शवगृह में रख दिया है। मामला हत्या या आत्महत्या से जुड़ा है, इसका अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।