फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के गड्ढे में गिरी बच्ची, मौत

Sat, 12 Mar 2016 07:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
सांकेत‌िक फोटो - फोटो : child dead
विज्ञापन
उपमंडल अंब के तहत मुबारिकपुर में तीन वर्षीय बच्ची की पानी के गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान आरती पुत्री देवराज निवासी बदायूं यूपी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक देवराज पिछले लंबे से मुबारिपुर खड्ड के समीप झुग्गी में रह रहा है। शनिवार दोपहर बाद बारिश के बाद देवराज की तीन वर्षीय बेटी खड्ड में खेलने के लिए चली गई। खेलते-खेलते आरती करीब 12 फुट गहरे गड्ढे में जा गिरी।

काफी देर तक वापस न लौटने पर बच्ची के दादा जब खड्ड में गए तो पाया कि उनकी पोती पानी के ऊपर तैर रही थी। पोती को पानी के ऊपर तैरता देख दादा ने चिल्लाते हुए परिजनों को बुलाया और बच्ची को बाहर निकाला। हादसे में बच्ची की मौत हो गई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि खड्ड में खनन के लिए जगह-जगह गड्ढे खोदे गए हैं। गड्ढों में भरे पानी के बीच बच्ची के गिरने से मौत हुई है। शिवपुर पंचायत के उपप्रधान चमन लाल ने बताया कि प्रवासी बच्ची की मौत की सूचना पुलिस को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें