जिला पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 66 वाहनों के चालान किए। 58 वाहनों के चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 25 हजार रुपये प्राप्त किए।
एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि 15 चालान बिना हेल्मेट लगाए दोपहिया वाहन चलाने पर, 16 चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर, पांच चालान अनाधिकृत स्थान पर वाहन खड़ा करने पर, तीन चालान लापरवाही से वाहन चलाने पर, एक चालान वाहन में प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने पर, सात चालान दोपहिया वाहन पर ट्रिप्पल राइडिंग करने पर, छह चालान पुलिस संकेतों की अवहेलना करने पर, पांच चालान खतरनाक ढंग से वाहन चलाने पर, एक चालान मालवाहक वाहन में सवारियों बैठाने पर, एक चालान नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर व छह चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए। इसके अलावा पुलिस चौकी जोल के तहत अवैध खनन करने पर एक वाहन को कब्जा पुलिस में लिया गया।