फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से साधु की मौत

Sun, 17 Apr 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नंगल
विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल-आनंदपुर साहिब मार्ग पर गांव ब्रह्मपुर में एक वाहन की चपेट में आने से एक साधु की मौत हो गई। साधु की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात ब्रह्मपुर में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर पैदल जा रहे साधु को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। उधर, नंगल थाना प्रभारी सुरेंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव को से कब्जे में लेेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें