फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 वाहनों के कटे चालान, 10,800 जुर्माना वसूला

Sat, 13 Feb 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 108 वाहनों के चालान किए। 48 वाहनों के चालानों का मौके पर ही निपटारा करके जुर्माने के रूप में 10,800 वसूले। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि 22 चालान बिना हेल्मेट दोपहिया वाहन चलाने पर, तीन चालान बिना बीमा, एक चालान बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र, 36 चालान बिना सेफ्टी बेल्ट, 15 चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस, 10 चालान अनाधिकृत स्थान पर वाहन खड़े करने पर, एक चालान लापरवाही से वाहन चलाने पर, एक चालान शराब के नशे में वाहन चलाने पर, दो चालान वाहन में प्रेशर हार्न का प्रयोग करने पर, एक चालान वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने पर, 11 चालान दोपहिया वाहन पर ट्रिप्पल राइडिंग करने पर, एक चालान वाहन पर अनाधिकृत रूप से फ्लैग रॉड लगाने पर, एक चालान नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर तथा तीन चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए। इसके अलावा पुलिस चौकी संतोषगढ एवं जोल के तहत सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर तीन लोगों का चालान करके जुर्माने के रूप में 300 रुपये वसूल किए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें