फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर मारपीट का मामला दर्ज

Wed, 17 Feb 2016 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के खरियाली गांव के युवक से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने न्यायालय के माध्यम से तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


न्यायालय के माध्यम से अंब पुलिस को दी गई तहरीर में खरियाली गांव के रोहित कुमार ने आरोप लगाया है कि तीस जनवरी को सुबह नौ बजे जब वह अपने घर से खेतों की तरफ जा रहा था तो रास्ते में जोह निवासी मोहिंद्र ने उससे गालीगलौज शुरू कर दिया। वह बिना कोई जवाब दिए आगे बढ़ गया लेकिन करीब साढ़े नौ बजे जब वह वापस आया तो फिर से मोहिंद्र सिंह उसके साथ गालीगलौज करने लगा और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान राकेश कुमार तथा रानी देवी भी मौके पहुंच गए और दोनों ने उसके बाजू पकड़ लिए।

 इस दौरान मोहिंद्र सिंह ने एक पत्थर उठाकर रोहित के सिर पर दे मारा, जिससे वह लहूलुहान हो गया। रोहित की चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां ने मौके पर पहुंचकर उसे छुड़ाया। जब वह उनके चंगुल से छूटकर घर की तरफ भागा तो वे तीनों भी उसके पीछे उसके घर में जबरन घुस गए और उसके साथ मारपीट की। शिकायत लेकर जब वह अंब पुलिस थाना पहुंचा लेकिन वहां उसकी एक न सुनी गई। इससे युवक को न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा है। उधर, डीएसपी जितेंद्र चौधरी का कहना है कि पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें