फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की चपेट में आया बाइक सवार, मौत

Mon, 16 Nov 2015 05:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना, गगरेट
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के भरवाई रोड स्थित एचआरटीसी बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान 26 वर्षीय रविंद्र सिंह निवासी बडोह के रूप में हुइ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर लगभग साढे़ बारह बजे रविंद्र कुमार अपनी बाइक पर निजी कार्य से जा रहा था कि इसी दौरान भरवाई मार्ग पर होशियारपुर से आ रही एचआरटीसी की बस ने बाइक को टक्कर मार दी।

इस हादसे में रविंद्र गंभीर रूप से लहूलुहान होकर जख्मी हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


गगरेट थाना के एसएचओ गौरव भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें