फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुशाला गिरने से मलबे में दबी भैंसें

Sat, 17 Sep 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,बंगाणा (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
 उपमंडल बंगाणा के अरलू खास में एक पशुशाला गिरने से तीन भैंसें मलबे के नीचे दब गईं। हालांकि ग्रामीणों के सहयोग से कुछ ही समय में तीनों भैंसों को जिंदा बाहर निकाल लिया गया। अचानक पशुशाला गिरने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वहीं, पशुशाला की मालिक सीता देवी पत्नी किशन चंद ने गांव के ही दो लोगों पर पशुशाला को जानबूझ कर गिराने का आरोप लगाया है। बंगाणा के थाना प्रभारी प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पशुशाला के गिरने के सही कारणों का पता लगाने में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें