विजिलेंस एवं एंटी क्रप्शन ब्यूरो के डीआईजी ने मैहतपुर आरटीओ बैरियर पर छापामारी की है। इस दौरान टीम ने बैरियर के रिकार्ड की जांच की। करीब चार घंटे चली कार्रवाई के दौरान विजिलेंस की टीम ने कई दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। वहीं, जांच के दौरान कई खामियां सामने आई हैं। सूत्र बताते हैं कि टीम ने बैरियर पर लगाए गए कंडे की जांच की तो वह काफी समय से बंद पड़ा हुआ पाया गया। कैश की जांच में कई गड़बड़ियां पाई जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस को कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं। उधर, डीएसपी विजिलेंस केडी शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।