स्थानीय अड्डा मार्केट में मोबाइल की दुकान करने वाले एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान लक्की निवासी नंगल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को अस्पताल भेज दिया है। जबकि, मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
आत्महत्या करने के पीछे क्या कारण रहे हैं, इसका अभी पता नहीं चला है। जानकारी के मुताबिक परिवार के सदस्यों के अनुसार लक्की हर रोज की तरह घर से दुकान खोलने के लिए निकला था, लेकिन जब परिवार वालों ने दुकान बंद देखी तो उसे ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन, लक्की के न मिलने पर परिवार के लोगों ने देर बुधवार देर रात आठ बजे दुकान का शटर खोल कर ऊपरी मंजिल पर जाकर देखा तो लक्की फंदे पर लटका हुआ था। उधर, जांच अधिकारी एएसआई बलवीर सिंह का कहना है कि पुलिस परिवार के बयान दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।