क्षेत्र के लालसिंगी में एक कॉलेज छात्रा को बाइक पर आया एक युवक थप्पड़ मारकर मौके से फरार हो गया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर लालसिंगी कन्या महाविद्यालय की छात्रा बस स्टॉप पर खड़ी थी कि इसी दौरान बाइक सवार एक युवक ने छात्रा से गालीगलौज करते हुए थप्पड़ जड़ दिया और मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी बाइक पर रफूचक्कर हो गया। एएसपी मदन लाल कौशल ने बताया कि मामले के संदर्भ में उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है।