फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नील गाय से टकराई बाइक, चालक की मौत

Sat, 21 Nov 2015 07:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना, अंब, दौलतपुर चौक
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के नकड़ोह में एक बाइक के नील गाय से टकराने के कारण हुई दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। उपमंडल अंब के तहत मुबारिकपुर-दौलतपुर मार्ग पर शुक्रवार देर शाम यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


घायल को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल अंब लाया गया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस ने घटना के बारे में मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, 46 वर्षीय संजय कुमार निवासी नकड़ोह देर शाम को दौलतपुर से नकड़ोह को लौट रहा था।

उसकी बाइक के सामने अचानक एक नील गाय के आ जाने से वह अपना नियंत्रण खो बैठा और पुल की रेलिंग से टकरा गया। डीएसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें