फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Sun, 05 Feb 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब मुख्यालय के समीप पेश आए सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर घायल हुआ है।
विज्ञापन


घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जंाच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अंकुश निवासी नंगल जरियाला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल में करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। 

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात अंकुश व उसका चचेरा भाई शुभम एक्टिवा पर सवार होकर नैहरियां से पक्का परोह की तरफ जा रहे थे। अंब के समीप पहुंचने पर अज्ञात वाहन ने एक्टिवा को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि अंकुश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभम को गंभीर चोटें पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल शुभम को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौका से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जंाच कर रही है। घायल युवक के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें