स्थानीय श्मशानघाट के पास बुधवार शाम के समय एक तेज रफ्तारी बाइक सवार युवक स्वां नदी पर बने पुल की रेलिंग से टकरा गया। हादसे में यवुक की मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान बलबीर सिंह (25) निवासी गांव डूहकली तहसील नंगल जिला रोपड़ पंजाब के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मृतक बलबीर सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर अपने किसी काम से नंगल से टाहलीवाल की ओर जा रहा था कि संतोषगढ़ नगर के श्मशानघाट के पास स्वां नदी पर बने पुल से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डीएसपी हरोली अजय राणा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।