फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुटों में खूनी संघर्ष, तीन लहूलुहान

Fri, 27 May 2016 07:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
जमीन विवाद को लेकर गुटों में हुई मारपीट में घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव भैरा में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों मेें जमकर खूनी झड़प हुई। वारदात में आधा दर्जन के करीब लोगों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर कोल्ड ड्रिंक की बोतलों और रॉडों से हमला कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने पीड़ितों के बयान कलमबद्ध कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जबकि, मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित दौलतराम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह देर शाम बाजार में अपने निजी कार्यों से गया हुआ था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने जमीन विवाद को लेकर उनसे बहसबाजी करनी शुरू कर दी। उन्होंने इसका विरोध किया तो आधा दर्जन लोगों ने उन पर कथित तौर पर रॉडों से हमला बोल दिया। इतने में जब उसके बेटे बीच-बचाव को आए तो आरोपी लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की और उन पर कोल्ड ड्रिंक की बोतलें मारकर उन्हें लहूलुहान कर दिया। वारदात में दौलतराम (70), गुरमेल (43) और विजय (34) गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को 108 कर्मियों अजय और शशि स्याल की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है, जहां पीड़ितों का उपचार जारी है। पीड़ित ने मामले को लेकर छह आरोपियों को नामजद भी किया है। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें