पुलिस ने एक व्यक्ति को 12 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक रविवार को पुलिस थाना गगरेट के पुलिस कर्मी गश्त पर भद्रकाली में थे तो पैदल जा रहे एक व्यक्ति के कब्जे से बारह बोतलें अंग्रेजी शराब बरामद की गईं। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।