फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज फिर खूब चले छात्रों में लात-घूंसे

Fri, 25 Nov 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
Fight
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव बहडाला में स्कूली छात्रों में जमकर मारपीट हुई। छात्रों में जमकर लात घूसें चले। मारपीट के चलते मौके पर लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई। सड़क के बीचों-बीच हो रही मारपीट के चलते लोगों का जमघट लग गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के चलते मामला शांत करवाया गया। हालांकि, पुलिस के पास मामला नहीं पहुंच पाया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को स्कूल में छुट्टी होने के बाद स्कूली छात्रों में किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। माहौल को गर्माता देख स्थानीय लोग और दुकानदारों के हस्तक्षेप से मामला शांत करवाया गया। बताया जा रहा है कि मारपीट पुरानी रंजिश के चलते हुई है। उधर, एसएचओ शेर सिंह ने बताया कि इस संबंध में किसी पक्ष से कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गौरतलब है कि जिले के शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थी रोजाना किसी न किसी बात को लेकर आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं, जो चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें