क्षेत्र के मुबाकिरपुर-भरवाईं रोड पर पर चरस सहित पकड़े आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने इसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। गौरतलब है कि शनिवार देर शाम चिंतपूर्णी पुलिस ने नाके के दौरान एक बाइक सवार आरोपी सुरेश कुमार निवासी गुडिया जिला नागोर राजस्थान को 71 ग्राम चरस सहित पकड़ा गया था। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।