फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वाहन और टिप्पर मेें टक्कर, एक घायल

Fri, 19 Feb 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के अमराली गांव में स्कूल वाहन एवं टिप्पर की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप जख्मी हुआ है। इस हादसे में स्कूल वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत यह रही कि हादसे के समय स्कूल वाहन में कोई भी विद्यार्थी सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पंजाब के एक निजी स्कूल का वाहन बच्चों को दुलैहड़ छोड़कर वापस स्कूल जा रहा था। जब यह गाड़ी अमराली पहुंची तो बाथू की ओर से आ रहे टिप्पर से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद गाड़ी के परखचे उड़ गए और चालक बुरी तरह जख्मी हो गया। घायल चालक की पहचान अमरीक सिंह निवासी सनौली के रूप में हुई है। इसे उपचार के लिए बीटन अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ऊना अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। डीएसपी हरोली अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें