152 वाहनों के काटे चालान
ऊना। यातायात नियमों की अवहेलना करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत जिला ऊना में 161 चालान किए गए। इनमें से 152 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 31 हजार, 300 रुपये प्राप्त किए गए। इनमें 99 चालान बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चलाने पर, दो चालान बिना इंश्योरेंस के वाहन चलाने पर, 13 चालान बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए वाहन चलाने पर, 13 चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर, 14 चालान अनाधिकृत स्थान पर वाहन खड़े करने पर, तीन चालान एल्कोसैंसर द्वारा चेक करने पर नशा शराब के प्रभाव में वाहन एवं 17 चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए हैं। वहीं सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर पुलिस थाना अंब के तहत छह लोगों के चालान किए गए। इनसे 600 रुपये जुर्माने के रूप में प्राप्त किए गए हैैैं। पुलिस चौकी संतोषगढ़ के तहत दो और चिंतपूर्णी थाना के तहत एक व्यक्ति का चालान धूम्रपान के लिए किया गया। इनसे 300 रुपये जुर्माने के रूप में प्राप्त किए गए है।