राजगढ़ (सिरमौर)। स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति की दुकान और मकान से शराब की 54 बोतलें बरामद करने में सफलता हासिल की है। राजगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शराब का धंधा कर रहा है। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी। एएसआई किशोर और एचसी राकेश के नेतृत्व में पुलिस दल ने हाब्बन निवासी प्रभुराम की दुकान व मकान से 54 बोतलें शराब पकड़ी। इसमें 48 बोतलें देसी व छह बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। आरोपी कोई भी परमिट अथवा लाइसेंस पेश नहीं कर पाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। मामले की पुष्टि डीएसपी राजगढ़ दुष्यंत सरपाल ने की है। उन्होंने बताया कि मामले में कार्रवाई जारी है।